RLJD Sheikhpura: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान दिए जाने पर आरएलजेडी ने शहर में निकाला विशाल आभार यात्रा
शेखपुरा। शनिवार को पटेल चौक ( टाउन हॉल) से कर्पूरी चौक (गिरिहिण्डा चौक) तक जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देने के खुशी में राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने विशाल आभार यात्रा निकाला। जिसका नेतृत्व आरएलजेडी के जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने की ।
जिसमे पार्टी के प्रदेश नेता राजेश रंजन उर्फ गुरु जी , प्रेम कुमार गुप्ता ,विनोद कुमार महतो,प्रमोद यादव ,विपिन कुमार चौरसिया,राजेश दास,राज कुमार महतो,रानी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। शहर के पटेल चौक से निकाले गए आभार यात्रा में शामिल लोगो ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया। पार्टी के प्रदेश नेता राजेश रंजन ने कहा कि शोषितों और गरीबों के हित में अपना जीवन संघर्ष करते हुए जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने बीता दिया।वैसे महान नेता को पीएम ने भारत रत्न देकर सुझबुझ का परिचय दिया।
5KM की दूरी तय कर कार्यकर्ताओ ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विशाल रैली की शक्ल में जुलूस में शामिल लोग अपने अपने हाथों में झंडा लिए पीएम मोदी के पक्ष में नारे लगा रहे थे। नारेबाजी करते हुए जुलूस में शमिल लोग लगभग 5 किलो मीटर की दूरी पैदल चलकर कर्पूरी चौक पहुंचे। जहां जननायक कर्पूरी ठाकुर की संगमरमर से बनी आदमकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।