शेखपुरा न्यूज़

गोली मारकर एक किसान को घायल किए जाने के मामले में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर प्रखंड के कारे गांव में छापामारी कर एक 55 वर्षीय किसान को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता अर्जित की।छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आर्म्स एक्ट तथा जानलेवा हमले के मामले में फरार दोनो आरोपी कारे गांव के है।जिसमे एक शिवधारी यादव का पुत्र विनोद यादव तथा स्व सरयुग यादव का पुत्र लव कुमार उर्फ गेनौरी यादव बताया गया है।

उन्होंने बताया कि गत 17 नवंबर के दिन कारे गांव निवासी 55 वर्षीय किसान श्यामदेव यादव अपने पशुओं का चारा लाने खेत की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हे घेर कर उन्हे गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। हालांकि गोली पीठ में लगने के कारण किसान की जान बाद में इलाज के बाद बच गई।घटना के संबंध में स्थानीय नगर थाना में घायल किसान की पैनी रंजू देवी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमे गांव के ही 25 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।उक्त मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी फरार चल रहा था।

बता दें कि किसान को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना के प्रतिशोध में उसी दिन बघार में फसल पटवन कर रहे दूसरे पक्ष के एक 25 वर्षीय युवक बबलू यादव का दोनो हाथ कलाई से काटकर अपने साथ ले भागे थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वर्षों से दोनो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार दोनो फरार आरोपियों को पुलिस निगरानी में जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती