भारत की खबरेंशेखपुरा न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूली बच्चों ने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट चैन बनाया

शेखोपुरसराय। प्रखंड के सादिकपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से ह्यूमन चैन बनाया गया। इस मौके पर गांधी फेलो शुभम कुमार एव नीलकंठ ने छात्र और छात्राओ को बताया कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलांओ को राष्ट्रीय जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक आर्थिक या राजनीतिक विभाजनो की परवाह किये बिना उनकी उपलब्धियों की लिये पहचाना जाता है।

वही प्राधानाचार्य धनंजय कुमार ने बताया कि महिला दिवस मनाने के लिये 8 मार्च का दिन चुनने की यह खास वजह है कि अमेरिका मे काम करने वाली महिलांओ ने 8 मार्च को अपने अधिकारो को लेकरं आंदोलन छेडा था और न्यूयॉर्क मे 1908 मे वर्कस को सम्मान देने के लिये सोशालिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने भी 8 मार्च को चुना था। वह रुसी महिलांओ ने भी 8 मार्च को महिला दिवस मनाते हुये पहले विश्वयुद्ध का विरोध किया गया था।

इन्ही कारणो से 8 मार्च को आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरआत हुई और इसे संयुक्त राष्ट्र ने 1975 मे आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी थी। इस शुभ अवसर पर विद्यार्थी वर्ग को कहानी के माध्यम स महिला दिवस का महत्व बताने हेतू सभी शिक्षक वर्ग का सहयोग रहा। इसी सहयोग के माध्यम से गांधी फेलो शुभम कुमार एव निलकंठ कुमार ह्युमन चैन बनाने मे सफल रहे। इस दौरान एचएम एव सभी सहकारी टीचर एव पिरामल फाउंडेशन की और से शुभम कुमार एव नीलकंठ शाहू उपस्थित थे।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती