Shekhopur Sarai Block: मियनबीघा गांव निवासी और माले नेता ब्रह्मदेव महतो उर्फ ब्रह्मी महतो का निधन
शेखोपुरसराय। स्थानीय नगर पंचायत अंतर्गत मियनबीघा गांव निवासी और माले नेता ब्रह्मदेव महतो उर्फ ब्रह्मी महतो का गुरुवार के दिन हृदयगति रुक जाने से हो गई। वे भाकपा माले में 1995 में पार्टी से जुड़कर भूमिहीन गरीबो के बीच रहकर लाल झंडा बुलंद करते रहे।
आज लगभग 80 वर्ष की आयु में इनका निधन हो गया।इनके निधन पर माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय,माले नेता रामकृपाल सिंह,सदन रजक उनके गांव मियनविघा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पार्टी झंडा देकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।पार्टी नेता कमलेश प्रसाद,कमलेश मानव, राजेश कुमार राय,शिवनंदन यादव,जगदीश चौहान,तेतरी देवी ने भी इनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।