शेखपुरा न्यूज़

Shyam Sarovar Park: माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर दही चूड़ा महाभोज का आयोजन किया

शेखपुरा। शहर के बाईपास रोड स्थित श्याम सरोवर पार्क में माता सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई गई।यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया। माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर दही चूड़ा महाभोज का आयोजन किया गया जहां शेखपुरा जिले के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई
फोटो -1 चित्र पर फूल माला चढ़ाते लोग

बताते चलें कि माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर दही चूड़ा महाभोज का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा गरीब ,असहाय और अनुसूचित जाति जनजाति लोगों के लिए माता सावित्रीबाई फुले ने अथक उनके प्रयास से अनुसूचित जाति के लोगों को शिक्षित किया गया।

लोग शिक्षित हुए और विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के अधिकार के लिए शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने का प्रयास किया। आज महिलाएं घर से निकलकर ऑफिस और कई विभागों में कार्यरत है। लगातार उनके अथक प्रयास के कारण गरीब असहाय लोग शिक्षित हुए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार ,डी आई रंजन कुमार, डॉक्टर सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष संजय पासवान ,मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार आनंद ,राजेश रंजन ,सनोज रजक ,जगजीवन राम, धर्मेंद्र धारी,जीतू पासवान ,अरविंद पासवान ,शेखर पासवान के अलावा अन्य लोग शामिल हुए।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती