शेखपुरा न्यूज़

नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां और रोड़ेबाजी ,दोनो पक्ष के 10 लोग घायल

शेखपुरा। रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी ओपी के मदारी गांव में घर के आगे नाली का निर्माण कराए जाने के विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली और एक दूसरे पक्ष के ऊपर रोड़ेबाजी की गई। घटना में दोनो पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां एक पक्ष के घायलों में श्याम सुंदर महतो की पत्नी माला सिन्हा,नीतू सिन्हा,अनु भारती,रिया भारती,दिव्या भारती तथा वेद प्रकाश कुमार के रूप में पहचान किया गया।

नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां और रोड़ेबाजी ,दोनो पक्ष के 10 लोग घायल
दोनो पक्ष के 10 लोग घायल

जबकि इस घटना में दूसरे पक्ष के युगल किशोर महतो के 4 की संख्या में परिवार के लोग भी घायल हो गए।घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई गई है। जबकि घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि दोनो पक्ष के लोग आपस में पड़ोसी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था।उन्होंने कहा कि नाली का निर्माण कराए जाने का एक पक्ष लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर घटना घटी। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से श्याम सुंदर महतो द्वारा स्थानीय नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Prateik Babbar Birthday : प्रतीक बब्बर आज मना रहे अपना जन्मदिन, जानें कैसा रहा उनका बॉलिवुड का सफर Yami Gautam Birthday : कभी IAS बनना चाहती थीं Yami Gautam, फिर एक विज्ञापन ने ऐसे बदली एक्ट्रेस की किस्मत Cars : 232 करोड़ की कार खरीद नहीं संकते तो क्या, आंखें तो ठंडी कर सकते हैं Best Show List : तारक मेहता’ या ‘अनुपमा’ कौन सा शो बना मोस्ट लाइक्ड की लिस्ट में नंबर 1 Mughal History : मुगल इतिहास की इन 3 रानियों की खूबसूरती का कायल था पूरा जमाना