Traffic police : यातायात थाना पुलिस ने बिना हेलमेट के सफर करने वाले बाईक चालकों के खिलाफ चलाया विशेष चेकिंग अभियान
शेखपुरा। जिला मुख्यालय में पिछले माह विधिवत रूप से यातायात थाना की स्थापना के बाद वृहत पैमाने पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान लगभग 100 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इस विशेष अभियान के कारण बाईक चालकों के बीच दिन भर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा।पटेल चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे के द्वारा किया गया।
इस दौरान बिना हेलमेट के सफर करने के आरोप में पकड़े 25 बाईक चालकों से कुल 23 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य रूप से हेलमेट जांच की गई। जहां 25 वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पकड़ा गया है। जिन पर जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले भी पहले वाहन जांच में डेढ़ लाख रुपए से अधिक रुपए का फाइन काटा गया। उन्होंने बताया मुख्य रूप से वाहन जांच का अभियान जारी रहेगा। जिसमें हेलमेट जांच और कागजातों की जांच की जाएगी।
इस जांच के कारण चोरी की गाड़ियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही शराब तस्करों पर भी नकेल कसी जाएगी। इस वाहन जांच अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक ज्योतिष कुमार, सिपाहियों में राजू कुमार,रवि कुमार, विवेक कुमार, रोशन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वाहन जांच के क्रम में थाने में वाहनों की लंबी भीड़ लगी रही। वहीं वाहन जांच होता देख कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते से भागते नजर आए।