धार्मिकवास्तु - शास्त्र

Vastu Tips : जब भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई वास्तु की 5 बातें, जिन्हें अपनाने से आती हैं घर में सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र में घर में रखी सभी वस्तु के शुभ- अशुभ फल बताए गए हैं। क्योंकि इनका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक किए गए काम शुभ और मंगलमयी परिणाम देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण स्वयं वास्तु का ज्ञान रखते थे। युधिष्ठिर के राज्याभिषेक के समय श्री कृष्ण ने उन्हें राज्य और घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय बताए थे।

  1. मां सरस्वती- शास्त्रों में मां सरस्वती को वीणा वादिनी, ज्ञान और बुद्धि की देवी कहा गया है। श्री कृष्ण कहते हैं कि जिस घर में वीणा होती है। वहां सुख- समृद्धि का सदैव वास होता है। घर में रखे वीणा परिवार के लोगों को विवेक प्रदान करती हैं। मां सरस्वती का पूजा करने से व्यक्ति को निर्धनता से दूर रखता है, उसकी बुद्धि को शुद्ध रखता है। इसलिए कमल पर विराजमान मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति घर में जरूर रखें।
  2. चंदन- अगर आप अपने घर की नेगेटिविटी दूर करना चाहते हैं तो आप अपने घर में चंदन का पेड़ लगाएं। घर में अगर चंदन का पेड़ लगा हो तो घर में कभी वास्तु दोष नहीं होता है। और परिवार भी रोग मुक्त रहता है। अगर ऐसा संभव नहीं है तो घर में शुद्ध चंदन की लकड़ी रखें। इसे रखने से नकारात्मकता ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। श्री कृष्ण ने कहा है कि चंदन रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है वही चंदन बुरी शक्तियों से रक्षा करता है।
  3. जल- भगवान श्री कृष्ण बताते हैं कि जहां पर जल- साफ स्वच्छ हो और जल भंडारण के दिशा सही हो, वहां सुख -समृद्धि बनी रहती है। घर के उत्तर- पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को ईश्वर की दिशा माना गया है।

4.शहद – श्री कृष्ण बताते हैं कि घर में शहद का रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शहद एक ऐसा पदार्थ है जो न सिर्फ आपकी आत्मा को शुद्ध करता है, बल्कि इससे घर का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। यही कारण है की पूजा पाठ में शहद का इस्तेमाल सर्वपरी माना गया है। शहद का प्रतिदिन सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।

  1. देसी घी- भगवान श्री कृष्ण कहते है कि घर में गाय का देसी घी रखने से पवित्रता और संपन्नता आती है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि जहां पर घी का दीपक जलता है वहां भगवान स्वयं उस स्थान पर उपस्थित रहते हैं। और वहां पर मांगी गई मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती है। इसके अलावा जिस घर में गाय के घी का दीपक जलाया जाता है वहां मनुष्य के समस्त पाप नष्ट होकर जीवन में सुख- समृद्धि, आयु, आरोग्य और सुखमय जीवन में वृद्धि होती है। गाय के घी का दीपक जलाने से आसपास का वातावरण रोगाणु मुक्त होकर शुद्ध हो जाता है।
Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती