मनोरंजन

71St Miss World 2024 : 28 साल बाद भारत करेगा Miss World 2024 की मेजबानी, जाने कब से शुरू

71वी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन 28 साल बाद भारत में होने जा रहा है। ’ब्यूटी विद ए पर्पस’ उत्सव 18 फरवरी से दिल्ली में शुरू होने वाला है। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड साल 2022 सिनि शेट्टी इस महोत्सव का प्रतिनिधित्व करेगी। इस फेस्टिवल के लिए दुनिया भर के 120 देश की सिनि शेट्टी मेजबानी करेगी। यह प्रतियोगिता एक महीने तक चलेगी और इसका ग्रैंड फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। भारत में 28 साल बाद इसका आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड साल 2022 की सिनि शेट्टी कर रही है। सिनि शेट्टी कर्नाटक के रहने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया एवलिन मार्ले ने प्रतियोगिता को लेकर कहा है कि भारत की सुंदरता और यहां 120 राष्ट्रीय विजेताओं का आमंत्रित करना एक बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को भारत लाएंगे और दुनिया को भारत दिखाएंगे। साल 1996 में भारत ने आखिरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।

18 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के लिए कई शानदार जगह को चुना गया है। जिसमें दिल्ली में भारत मंडपम और मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर भी शामिल है। कार्यक्रमों की शुरुआत 20 फरवरी को द ओपनिंग सेरिमनी और इंडिया वेलकम द वर्ल्ड के साथ शुरू की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन भारत पर्यटन विकास निगम की तरफ से दिल्ली के होटल अशोक में होगा। इस महोत्सव का ग्रैड फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान दिल्ली और मुंबई में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें से..?

मुंबई: वर्ल्ड टॉप डिजाइनर अवार्ड और मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल, मिस वर्ल्ड टैलेंट फाइनल, मल्टी मीडिया चैलेंज, मिस वर्ल्ड रेड कर्पोट स्पेशल
71वे मिस वर्ल्ड फाइनल

दिल्ली में आयोजित: मिस वर्ल्ड सपोर्ट चैलेंज, हेड टू हेड चैलेंज फाइनल, कॉन्टिनेंटल ब्यूटी विद ए पर्पस चैलेंज

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती