शेखपुरा न्यूज़

Sheikhpura Today News : आम हड़ताल के समर्थन में CPI, CPM और CPI ( ML) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, शहर में निकाला प्रतिरोध मार्च

शेखपुरा। राष्ट्रव्यापी श्रमिक ट्रेड यूनियन व संयुक्त किसान संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को आम हड़ताल के समर्थन में शहर के स्टेशन रोड से सभी श्रमिक ट्रेड यूनियन व संयुक्त किसान संगठन के नेतृत्व में वामदलों के समर्थन से बड़ी संख्या में किसान-मजदूर, आशा कर्मी, रसोईया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जो जुलूस के शक्ल में शहर के पटेल चौक,खांड पर, कटरा चौक ,चांदनी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंचा।

जहां आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रतिरोध मार्च में शामिल नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी किसान विरोधी नीतियों पर चल रही है। चुनी हुई राज्य सरकारों के संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार की जा रही है। विरोधी और असहमति की आवाज का दमन कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं के सांप्रदायीकरण का एजेंडा चल रहा है।

दलित, अल्पसंख्यक, महिला, गरीब का उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस-प्रशासन-न्यायालय से उत्पीड़ित को न्याय नहीं मिलती बल्कि उत्पीड़न करने वाले को ही पुलिस-प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है। लोगों का कानून व्यवस्था पर से भरोसा उठते जा रहा है।

प्रतिरोध मार्च में वाम दलों के नेताओं में सीपीआई के जिला मंत्री प्रभात कुमार पाण्डेय, माले जिला सचिव विजय कुमार विजय, सीपीएम जिला सचिव बीरबल शर्मा, सीपीआई सहायक जिला सचिव धर्मराज कुमार व गुलेशवर यादव, एक्टू जिला संयोजक कमलेश प्रसाद, किसान महासभा के सचिव कमलेश कुमार मानव अध्यक्ष रामकृपाल सिंह, एआईवाईएफ के जिला सचिव निधीश कुमार गोलू, एआईएस एफ के जिला नेता जीशान रिजवी, बीड़ी मजदूर यूनियन के जिला नेता केदार राम, रसोईया संघ की नेत्री बेबी देवी, गीता देवी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष इन्द्रा कुमारी, किरण कुमारी, आशा नेत्री अनीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती