शेखपुरा न्यूज़

Agriculture Department : कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय किसान मेला सह उत्पादन प्रदर्शनी का भव्य शुरुआत

शेखपुरा। बुधवार को कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय किसान मेला सह उत्पादन प्रदर्शनी का भव्य शुरुआत किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश चंद्र ,किसान कृष्ण मुरारी सिंह जिला कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक संगीता कुमारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में कृषि और कृषि विभाग से संबंधित विभागों के अधिकारी कृषि समन्वयक किसान सलाहकार और कर्मचारी उपस्थित रहे I

Agriculture Department : कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय किसान मेला सह उत्पादन प्रदर्शनी का भव्य शुरुआत
दो दिवसीय किसान सह उत्पादन प्रदर्शनी मेला शुरू

इस अवसर पर जिले के कृषकों ने अपने उत्पाद का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को अनुदानित दर पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। कृषि मेला के उद्घाटन के अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती और जलवायु के अनुकूल खेती करने पर बल दिया।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती किसानी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया। लोगों को सिंचाई खेतों में रासायनिक खाद के कम प्रयोग तथा जैविक खेती अपनाने और खेतों में वर्मी कंपोस्ट डालने पर जोर दिया। कृषि प्रदर्शनी में किसानों ने जैविक विधि से अपने खेतों में उगाए कोहरा कद्दू, गोभी, मूली के साथ-साथ मुर्गा आदि के विभिन्न प्रजाति का प्रदर्शन किया।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती