ताज़ा खबरें

Atal Setu Bridge Inauguration : PM मोदी आज करेंगे अटल सेतु का उद्घाटन, जानिए ब्रिज की खास बातें

पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहने वाले हैं। जहां वह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल की सौगात देंगे। करीब 22 किलोमीटर लंबे जीस अटल सेतु का प्रधान मंत्री आज उद्घाटन करने वाले हैं वह भारत का सबसे लंबा पुल होने जा रहा है।

आज नासिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 वे यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भी होगा। जिसके बाद वह नासिक के प्रसिद्ध कला राम मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके अलावा नवी मुंबई के सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को विकास की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

MTHL के खुलने से मुंबई से नवी मुंबई से 20 मिनट में पहुंचना संभव होगा। 22 किलोमीटर लंबे ब्रिज पर 16.5 किलोमीटर हिस्सा पानी पर है और 5.5 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड है। ब्रिज खूलने के बाद मुंबई से नवी मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट, मुंबई -पुणे एक्सप्रेस, मुंबई गोवा हाईवे तक बगैर ट्रैफिक में फंसे पहुंचना आसान हो जाएगा। देश का सबसे लंबा ब्रिज कई मायनो में बेहद ही खास है।

ब्रिज पर वाहनों को 100 किलोमीटर की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने की अनुमति दी गई है। वाहनों की गति बनाए रखने के लिए देश में पहली बार ओपन रोड टोलिंग सिस्टम MTHL पर होगा। भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर इसका नाम अटल सेतु रखा गया है। यह 6 लेन वाला रोड ब्रिज है।

MTHL को 10 देश के एक्सपर्ट और 15,000 स्किल्ड वर्कर्स की मदद से तैयार किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से समुद्र की तेज लहरों के बीच 100 वर्ष तक खड़े रहने में सक्षम है।निर्माण के दौरान पर्यावरण और समुद्री जीवों का भी खास तौर से ख्याल रखा गया है।

इस ब्रिज को तैयार करने में 17, 840 करोड रुपए खर्च हुआ है। एमटीएचएल के खुल जाने के बाद मुंबई नवी मुंबई के बाद रायगढ़ जिले में तीसरी मुंबई तैयार करने की योजना सरकार ने बनाई है। इसके लिए एमटीएचएल तैयार करने वाली एजेंसी MMRDA को वहां की प्लैनिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है।

एक अधिकारी के अनुसार, इस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन ,मिनी बस, और टू- एक्सल बसों जैसी वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उन्होंने कहा कि पुल की चढ़ाई और उतरने के समय गाड़ियों की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। मुंबई ट्रांस हर्बार लिंक मुंबई की शिवडी से शुरू होता है और रायगढ़ जिले के उराण तालुका के न्हावा सेवा में खत्म होता है।

इस पूल पर मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा ,ट्रैक्टरों की आवा जाहीं पर पाबंदी रहेगी। यानी मोटरसाइकिल, मोपेड तिपहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहन को इस पूल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। अटल सेतु ब्रिज से मुंबई से नवी मुंबई का सफर पूरा करने वाले कार चालकों को 250 रुपए टोल पर खर्च करने होंगे। कैबिनेट की मीटिंग में MTHL की टोल कि दरो को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती