ताज़ा खबरेंराम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir : आज राम मंदिर के अनुष्ठान का छठा दिन, जाने क्या-क्या होगा

अयोध्या में आज राम मंदिर के अनुष्ठान का छठा दिन है। कल 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसे लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है। 500 सालों के बाद राम मंदिर में रामलला विराजेंगे।

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की भव्यता दिखाई दे रही है। फूलों से सजा हुआ मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है। मंदिर का एक-एक कोना फूलों से सजाया गया।

मंदिर का गर्भ गृह इसका मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहीं से भगवान राम लला श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। राम मंदिर को थाईलैंड और अर्जेंटीना से लाए गए मनमोहक विदेशी फूलों से सजाया गया है। अंदर और बाहर सजावट के लिए शानदार लाइटिंग की गई है।

दूसरी और मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाला में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है। आज अनुष्ठान का छठा दिन है। आज शाम तक प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे। आज शाम को ही अस्थाई मंदिर में विराजित रामलाल अपने तीनों भाइयों, भगवान शालिग्राम और बजरंगबली के साथ नए राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के छठे दिन आज रामलला के विग्रह को दिव्य स्नान कराया जाएगा। और उसे 125 कलशों से नहाया जाएगा। इस दौरान शैयाघिवास का अनुष्ठान भी होगा। शनिवार को विग्रह के आधिवास के साथ वास्तु पूजा हुई थी।

शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा के पांचवें दिन भगवान राम लला की चांदी की मूर्ति का पुष्पाधिवास किया गया। इस दौरान पूरा राम मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। साथ ही मंदिर के प्रांगण में 81 कलशों की स्थापना और पूजा हुई।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती