ताज़ा खबरें

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में इनको बनाया जाएगा मंत्री, विधायकों के नाम आए सामने

बिहार में नीतीश कुमार समेत आज नौ नेता शपथ लेंगे। इनमें 3 भारतीय जनता पार्टी नेता, 3 जदयू नेता और 1 हम और 1 निर्दलीय नेता शामिल है। सम्राट चौधरी और विजय सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वही, डॉ. प्रेम कुमार भाजपा, विजय कुमार चौधरी जदयू, विजेंद्र प्रसाद यादव जदयू, श्रवण कुमार जेडीयू, संतोष कुमार सुमन हम, सुमित कुमार सिंह निर्दलीय मंत्री पद की आज शपथ लेंगे।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े ने जनता दल अध्यक्ष नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा, आज हुई विधायक दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने जदयू के समर्थन से राज्य में राजग सरकार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिंह को उप नेता चुना गया।

Bihar Politics
बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में इनको बनाया जाएगा मंत्री

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आलेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया। और नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक सीएम बने रहने को कहा। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर राजभवन से लौटने के बाद नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, मैंने आज सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह ’महागठबंधन’ से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद सियासी समीकरण बदल गए हैं। अब जदयू, हम और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसे लेकर बिहार में पिछले कई दिनों से उठा पटक चल रही थी। आखिरकार, पर्दा उठ गया है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती