वास्तु - शास्त्र

Chanakya Niti : इन 5 लोगों के पास कभी नहीं ठहरता पैसा, जिंदगी भर रहते हैं परेशान

आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे जिनकी गिनती विश्व के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करते हैं। उन्होंने जीवन से जुड़े सभी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में सुखी जीवन के रहस्य छिपे हैं।

वही उज्जवल भविष्य के लिए आमतौर पर सभी पैसे जोड़ते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लाख कोशिशें के बाद भी पैसा जमा करने में असमर्थ होते हैं। इसका कारण उनकी बुरी आदतें भी हो सकती है।

. चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों की आदत बेहद ही खराब होती है उन्हें भविष्य में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों के हाथों में बिल्कुल भी पैसा नहीं टिकता है। उनके जीवन में हमेशा तंगी बनी रहती है।

. देर तक सोने वाले लोग- चाणक्य के अनुसार जो लोग देर तक सोते हैं उन लोगों के पास पैसा बिल्कुल भी नहीं ठहरता है। क्योंकि देर तक सोने वाले लोगों का अधिकांश समय सोने में जाता है। इसलिए उन्हें भविष्य में कई परेशानियां झेलनी पड़ती है साथ ही ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी भी नाराज रहती है।

.आलसी लोग – कुछ लोग बहुत आलसी होते हैं। इसका असर उनके जीवन पर भी पड़ता है। चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों में आलस होता है वह कभी भी धन जमा नहीं कर पाते ऐसे लोग आलस के चलते धन लाभ के कई अवसर भी गवा देते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में समस्याएं झेलनी पड़ती है।

. बुरी संगत वाले लोग- इंसान की संगत का असर उनके जीवन पर पड़ता है। गलत संगत के लोग गलत राह पर चलते हैं। चाणक्य के अनुसार जिन लोगों की संगत गलत होती है वह जीवन में गलत जगह फंस जाते हैं। साथ ही यह लोग पैसों के गलत जगह पर उपयोग करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के पास पैसा कभी नहीं टिकता है।

. महिलाओं का अपमान करने वाले लोग-चाणक्य के अनुसार जो लोग महिलाओं को अपमानित करते हैं उन लोगों के पास कभी भी पैसा नहीं ठहरता। क्योंकि महिलाओं का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती है।वह व्यक्ति कंगाल होने की राह पर आ जाता है। इसलिए भूल कर भी महिलाओं का अपमान ना करें।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती