शेखपुरा न्यूज़

Daryapur Bhadauns : चलती ई -रिक्शा का चक्का खुलने से वाहन पर सवार 5 महिलाएं सहित चालक घायल

शेखपुरा। मंगलवार को सिरारी ओपी क्षेत्र के दरियापुर भदौंस गांव से एक ई – रिक्शा पर सवार होकर हथियावा ओपी के नेमदार गंज गांव जाने के दौरान वाहन का चक्का अचानक खुलकर फेंका जाने के कारण वाहन पर सवार 5 महिलाएं सहित 6 लोग घायल हो गए। यह घटना आज शेखपुरा – लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर भदौंस मोड के समीप घटी।

घटना में घायल सभी लोगो को स्थानीय लोगो की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान दरियापुर गांव निवासी बृजनंदन यादव की पुत्री अंजली कुमारी, अजय कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी, रवि यादव की पत्नी मुनिता देवी, मौसम कुमारी तथा वाहन चालक सदाशिव यादव के रूप में की गई है।

घायलों में अंजली कुमारी का बायां पैर बुरी तरह घटना में कट गया है। जिसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। इस बाबत घायल चालक ने बताया कि वे अपने गांव से 5 महिलाओ को वाहन पर बैठाकर सदर प्रखंड के नेंदारगंज गांव ले जा रहा था। जहां ये लोग अपने एक रिश्तेदार की पुत्री की शादी में शरीक होती। लेकिन रास्ते में अचानक वाहन का चक्का खुलकर फेंका गया।

जिसके कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सभी लोग सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। जिसमे सभी घायल हो गए। इस बाबत सिरारी ओपी अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में उनके कोई सूचना नही मिली है। लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती