ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव महोत्सव
शेखपुरा। शहर के कटरा चौक खांड पर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में दीपोत्सव महोत्सव का मनाया गया। इस मौके पर सेवा केंद्र के भाई- बहन उपस्थित होकर सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर दुनिया की सभी आत्माओं को बुझी ज्योति जलाने की शुभकामनाएं व्यक्त की । इस दौरान कन्याओं को चैतन्य लक्ष्मी के रूप में पूजा कर उनकी आरती उतारी गई। संस्था के नन्हे – मुन्ने बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत,संगीत, भक्ति गीतों पर आधारित झांकी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

मन के अंदर के अंधकार को प्रकाश में बदलने का पर्व दीपावली :अन्नू दीदी
इस मौके पर सेवा केंद्र की संचालिका बीके अन्नू बहन ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान संगम युग पर दीपराज परमात्मा ज्ञान रूपी प्रकाश देकर हम आत्माओं की बुझी हुई जोत जगाते हैं। यह पर्व महज हमारे आस-पास और घरों के अंधेरे को ही दूर करने का नहीं बल्कि हमारे मन के अंदर के अंधकार को प्रकाश में बदलने का पर्व है। इसी के यादगार स्वरूप में दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि इंसान को अपने मन के अंदर ईर्ष्या ,द्वेष ,लालच जैसे अवगुणों को त्यागने की जरूरत है। तभी कोई इंसान जीवन में आगे बढ़ सकता है।इस मौके पर संस्था दिव्या बहन, अनिल भाई, सुभाष भाई, अमित भाई सहित काफी संख्या में भाई एवं बहन मौजूद थे।