District Court: एडीजे धर्मेंद्र झा को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का विशेष न्यायाधीश नामित
शेखपुरा। सरकार के निर्देशों के आलोक में एडीजे धर्मेंद्र झा को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का विशेष न्यायाधीश नामित किया गया है। इस संबंध में जिला जज दिग्विजय कुमार ने आदेश जारी करते हुए इसकी सूचना सभी संबंधित पक्षों को दे दी है।
जानकारी देते हुए जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव विपिन कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत उपभोक्ताओं को गंभीरतम जख्म और मृत्यु होने की स्थिति में इस अधिनियम से संबंधित सभी बातों का विचारण विशेष न्यायाधीश द्वारा किया जाएगा। एडीजे द्वितीय धर्मेंद्र झा शेखपुरा जजशिप में दूसरे नंबर के वरीय न्यायाधीश हैं। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के विशेष जज भी कहलाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।