दहेज उत्पीड़न का फरारी गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अमानतपुर गांव में पुलिस ने छापामारी कर दहेज उत्पीड़न के एक मामले में फरार चल रहे फरारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व कोसुंभा ओपी अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने की।
इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी श्याम मांझी का पुत्र रंजीत मांझी बताया गया है। इसके विरुद्ध कोर्ट ने छह माह पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तार आरोपी 6 माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया।