Korma Thana News : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का 2 बदमाश लखीसराय से चुराई गई ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार
शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कोरमा थाना पुलिस ने अंतर जिला वाहन चोर गिरोह के 2 बदमाशों को चोरी के एक ट्रैक्टर के साथ धर दबोचने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और एएसआई मधुकांत मिश्र ने संयुक्त रूप में किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती रात्रि चोरों ने लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव वार्ड नंबर -10 के किसान अवनीश कुमार सिंह के घर के आगे खड़ी सोनालिका कम्पनी के ट्रैक्टर को चुरा लिया था।
गुरुवार की सुबह पीड़ित ट्रैक्टर मालिक द्वारा संबंधित थाना में अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के संबंध में शिकायत मिलते ही सूर्यगढा थाना पुलिस ने निकटवर्ती जिलों के सभी थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनो वाहन चोर के ट्रैक्टर के साथ बटोहरा गांव के समीप धर दबोचा गया। गिरफ्तार दोनो बदमाश लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र इंग्लिश गांव निवासी ललन यादव का पुत्र संजीत कुमार तथा उसी गांव के अरविंद सिंह का पुत्र कन्हैया कुमार बताया गया है।
दोनो चुराए गए ट्रैक्टर को कबाड़खाना में बेचने बड़हिया से इस जिले के बरबीघा शहर आ रहा था। जहां चोरी के ट्रैक्टर को अलग अलग पार्ट पुर्जों में परिणत कर बेच दिया जाता। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनो बदमाशों को लखीसराय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।