ताज़ा खबरें

Haldwani Violence : Abdul Malik को मिला तीन दिन का समय, उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार इतनी सख्ती

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी नगर निगम ने ऐसा आदेश जारी किया है कि सरकारी कर्मचारी और सरकारी संपत्ति पर हमला करने से पहले दंगाईयों को अब सौ बार सोचना पड़ेगा। पिछले गुरुवार को बनभूलपुरा में हुए बवाल में हल्द्वानी नगर निगम के गाड़ी को दंगइयों ने पहले पत्थरों की बौछार से क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके बाद अपनी कायरता का परिचय देते हुए उनमें आग लगा दी। अब नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अब्दुल मलिक के नाम पर वसूली नोटिस जारी कर कहा कि निगम संपत्ति के नुकसान के एवज में 2.44 करोड़ रुपये 15 फरवरी तक जमा करने पड़ेंगे। कर्मचारी हेलमेट से लेकर बुलडोजर तक के नुकसान की रकम वसूली की जाएगी।

8 फरवरी की दोपहर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम मालिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बनाए गए अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए गई थी। कार्रवाई से पहले ही विरोध शुरू हो गया। इसके बाद चारों तरफ से पथराव होने लगे। अधिकारियों से लेकर अभियान में जुटे टीम भी जख्मी हो गई।

गाड़ी तक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद अंधेरा होते ही उपद्रवियों की संख्या में भारी इजाफा हो गया। लगातार समझाने के बावजूद उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ आग लगानी शुरू कर दी। पथराव और आगजनी में पुलिस प्रशासन और नगर निगम वाहनों के अलावा मीडिया की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।

नगर निगम ने अपने 15 गाड़ियों के नुकसान का आकलन करने के बाद सोमवार को 2.44 करोड रुपए का नोटिस अब्दुल मलिक के नाम तैयार कर लिया है। इसमें बोलेरो, बुलडोजर, ट्रैक्टर, ट्राली, संग कूड़ा एकत्र करने वाली वाहन भी शामिल है। अब सारा पैसा अब्दुल मलिक से वसूला जाएगा।

नगर निगम ने जो लिस्ट तैयार की है उसमें धन, सब्बल, गैंती, फावड़े और हेलमेट भी शामिल है। तेरह गाड़ी निगम के खुद के थे। जबकि दो किराए की वाहन क्षतिग्रस्त हुई है। गाड़ी की स्थिति के हिसाब से पैसे जोड़े गए हैं।

बनभूलपुरा की घटना के बाद हर स्थिति पर सरकार नजर बनाई हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा था कि देवभूमि में ऐसी अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी नुकसान की पाई पाई वसूली की जाएगी। मुख्यमंत्री के आदेश धरातल पर नजर आना शुरू हो चुका हैं। दूसरी तरफ दंगइयों से उन्हीं की भाषा में निपटने का सिलसिला जारी है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती