भारत की खबरेंमनोरंजन

Miss World 2024: जाने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करने वाली सिनी शेट्टी के बारे में

Miss World 2024: 71 में मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट का अब समापन हो गया है और यह इवेंट इस बार भारत में मुंबई के जियो कन्वैक्शन सेंटर में हुआ था। आइए जानते हैं कि इस बार भारत की ओर से कौन इसका प्रतिनिधित्व कर रहा था और सिनी शेट्टी कौन हैं?

Advertisement

मिस वर्ल्ड पोलैंड Krystyna Pyszkova ने इस बार के खिताब को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मिस लेबनान Tatana Kucharova को हराकर ये खिताज जीता।
इस बार भारत की ओर से मिस वर्ल्ड का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी कर रही थी। 71वें मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भले ही सिनी जीत नहीं पाई हो लेकिन उन्होंने अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया है।

Sini Sadanand Shetty कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म मुंबई में हुआ, जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बिताया. मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वैक्शन सेंटर में सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था और इस खिताब को जीता भी था।

सनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। मुंबई के विद्या विहार में स्थित सोमैया डिग्री कॉलेज आफ आर्ट्स साइंस और कॉमर्स से उन्होंने अपनी डिग्री ली। 22 साल की उम्र में Sini एक चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) बनने की इच्छा रखती है और इसके लिए पढ़ाई कर रही हैं।

सिनी शेट्टी के पास भरतनाट्यम एक्सपर्ट का सर्टिफिकेट भी है। उन्होंने 4 साल की उम्र में ही इस पारंपरिक डांस स्टाइल को सीखना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में वह भारत नाट्यम में एकदम एक्सपर्ट हो गई थी। इस बार 28 साल बाद भारत के जियो कन्वैक्शन सेंटर में 71वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे थे। यह कार्यक्रम 7:30 बजे शुरू हुआ था।

मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता के दौर हुए कार्यक्रम में सिंगर शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ जैसे कलाकार परफॉर्म किया. इस कार्यक्रम को SonyLIV मोबाइल एप्लिकेशन/वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया गया था.

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती