भारत की खबरेंमनोरंजन

Pankaj Udhas Death : नहीं रहे गजल के ’बेताज बादशाह’ पंकज उधास, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, देश भर में शोक की लहर

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। गजल सम्राट पिछले कई दिनों से बीमार थे। ”वह चिट्ठी आई है” और ”जिए तो जिए” कैसे जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं। यह जानकारी सामने आते ही म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

पंकज उधास जैसे गजल सिंगर का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। उनकी बेटी नायाब उधास ने एक बयान में बताया कि दिग्गज गायक पंकज उदास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

उनकी टीम ने पुष्टि की 26 फरवरी को सुबह उनका निधन हो गया। उनकी टीम ने कहा पंकज सर लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे उनका निधन हो गया।

पंकज उदास के पर ने बताया की गजल गायक ने सोमवार सुबह तकरीबन 11:00 बजे ब्रिज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी इसलिए 10 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था सिंगर के यू चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है। फैंस भावूक हो गए हैं। वही सिलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार के दिन होगा। पंकज उधास के निधन से सिलेब्स दुखी है। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि पंकज का जाना म्यूजिक जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। सोनू निगम ने भी पंकज उधास के निधन पर भावूक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

मनोरंजन जगत से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है हाल ही में इस इंडस्ट्री ने कई नायाब चेहरे को खोया है। और अब गजलों को फिल्मों में पॉपुलर बनाने के लिए जाने जाने वाले पंकज उधास भी अब नहीं रहे। उनका यह दुनिया को अचानक छोड़कर जाना, किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। फैंस और चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी बेटी नायाब उदास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पिता की मौत की जानकारी दी है।

नयाब उधास ने लिखा, ‘भारी दिल के साथ आप सभी को यह दुखद समाचार देना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास अब नहीं रहे। उन्होंने 26 फरवरी 2024 को अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।”

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती