पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर एक लाल वारंटी सहित 3 लोगो को गिरफ्तार
शेखपुरा। स्थानीय नगर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर एक लाल वारंटी सहित 3 लोगो को गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने की।
इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि वरुई गांव से एक मामले में 12 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी रामाश्रय यादव को गिरफ्तार कर ली। जबकि एकसारी बीघा गांव से जगाधर यादव को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि पथला फ़ाड़ गांव से फरारी मनोज यादव तथा जितेंद्र महतो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फरारियो को जेल भेज दिया गया।