Sai College Of Institutions: उपमुख्यमंत्री का साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में हुआ भव्य स्वागत
शेखपुरा । शनिवार को जिला का उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षण संस्थान साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन आकर्षण का केंद्र रहा। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद शेखपुरा जिला पहली बार विजय कुमार सिंन्हा का आगमन हुआ। उपमुख्यमंत्री बरबीघा, हटिया मोड़ स्थित श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद साई ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पहुंचे। जहां संस्थान के अध्यक्ष अंजेश कुमार तथा उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने उनका अभिनंदन किया ।
उसके उपरांत उन्होंने साधुवाद संदेश में संस्थान के अध्यक्ष अंजेश कुमार को संस्थान की प्रोन्नति और सामाजिक कार्य करते रहने की शुभकामनाएं भी दी । मौके पर संस्थान के अध्यक्ष अंजेश कुमार के द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठायी गई। जिसके लिए उपमुख्यमंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस मांग को आगे तक ले जाएंगे।मौके पर बरबीघा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ,सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रभूषण कुशवाहा , कंचन कुमार, रामानुज सिंह ,पूर्व मुखिया चितरंजन कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।