Sheikhpura news: जानलेवा हमले सहित अन्य मामलों का 2 फरार आरोपी धराया, 4 और 5 वर्षों से चल रहा था फरार
शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर कोरमा थाना पुलिस ने सदर प्रखंड के मुरारपुर गांव में छापामारी कर लंबे अरसे से फरार चल रहे दो कुख्यात बदमाशों को धर दबोचने में सफलता अर्जित की।छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना के नए थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी तथा एएसआई मधुकांत मिश्र ने संयुक्त रूप में किया।
गिरफ्तार फरारियो की पहचान मुरारपुर गांव निवासी मौजी राम के पुत्र बिंदो राम और उसी गांव के निवासी केशो राम के पुत्र वित्तु राम के रूप में की गई है।इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि जानलेवा हमले और शराब के मामले में गिरफ्तार फरार आरोपी बिन्दो राम की तलाश पुलिस को वर्ष 2019 से ही थी। इसके विरुद्ध स्थानीय थाना में आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है।
जबकि दूसरे गिरफ्तार आरोपी बिट्टू राम की तलाश पुलिस को वर्ष 2020 के एक शराब कारोबार के मामले में थी। उन्होंने बताया कि इन दोनो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा पूर्व में भी प्रयास किया गया था। लेकिन ये लोग पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो जाया करते थे।थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनो बदमाश इलाके का शातिर शराब कारोबारी है। शराब निर्माण कर उसे बेचने के कारोबार बड़े पैमाने पर इलाके में चला रखा है। गिरफ्तार दोनो फरार आरोपियों को पुलिस कड़ी निगरानी में जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।