Sheikhpura news: अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घायल वृद्ध एसपी से गुहार लगाने पहुंचा कलेक्ट्रेट
शेखपुरा। बीते सोमवार की रात्रि सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी ओपी के हसौड़ी गांव में घर के दरवाजे के समीप पेशाब करने का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक 65 वर्षीय वृद्ध के ऊपर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घटना के संबंध में घायल वृद्ध रामचंद्र राम ने मंगलवार स्थानीय नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे गांव के ही प्रकाश पासवान सहित उसके परिवार के अन्य लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया था।
![Sheikhpura news: अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घायल वृद्ध एसपी से गुहार लगाने पहुंचा कलेक्ट्रेट](https://thesheikhpura.com/wp-content/uploads/2024/01/InShot_20240104_214113088-1024x576.jpg)
इस मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के कारण भयभीत पीड़ित आज एसपी कार्तिकेय शर्मा से गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंचा। पीड़ित ने पत्रकारों को बताया कि अभियुक्त गण दबंग किस्म लोग है। उसे केस उठने की धमकी दे रहे है और खुले आम घूम रहे है। जिसके कारण वह और उसका परिवार काफी भयभीत है।
बता दें कि घटना में वृद्ध और उसका पुत्र घायल हो गया था। उक्त रात्रि को गांव वाले उसे टांगकर इलाज हेतु आनन फानन में सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया था। इस घटना में गांव के ही प्रकाश पासवान,विक्की पासवान,टिंकू पासवान, शुभम पासवान सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उधर ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।