शेखपुरा न्यूज़

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नगर थाना परिसर में नए यातायात थाना का विधिवत किया उद्घाटन

शेखपुरा। बुधवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नगर थाना परिसर में नए यातायात थाना का विधिवत उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा, नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। यातायात थाना का थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रजेश कुमार दूबे को बनाया गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल को भी यातायात थाने में नियुक्त किया गया है।

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने नगर थाना परिसर में नए यातायात थाना का विधिवत किया उद्घाटन
एसपी ने नए यातायात थाने का किया उद्घाटन

इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह यातायात थाना पूरे जिले में कार्यरत रहेगा। इसका एक सहयोगी थाना बरबीघा में भी बनाया जाएगा। शहर में लगातार हो रही जाम की समस्या को देखते हुए यह काफी कारगर होगा। यातायात थाना बिहार के कई अन्य जिलों में भी शुरू किया गया है, इसका मुख्य मकसद लोगों को यातायात नियमों का पालन करना, दुर्घटनाओं में कमी लाना, वाहन जांच अभियान चलाना, वाहन चलाने के दौरान यातायात के नियम पालन करने की जानकारी देना सहित अन्य काम शामिल है।

बता दे शेखपुरा के चांदनी चौक से खंडपर और बुधौली बाजार में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस कारण आमजन के साथ-साथ कई पदाधिकारी भी इस जाम में फंसे रहते हैं। ऐसे में इस थाने के खुल जाने से जहां-तहां वाहन खड़ा कर अपने काम के लिए जाने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा नहीं तो उनका चालान कट सकता है या उनके वाहन जप्त हो सकती है। थाना अध्यक्ष ने कहा यातायात के नियम का शत प्रतिशत पालन करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगि। उन्होंने आम जनों से पुलिस के साथ सहयोग की अपील की है।

Mouni Roy Pics : Mouni Roy के ये लुक्स सर्दी में बढ़ा देंगे गर्मी, देखें ग्लैमरस तस्वीरें Sonia Gandhi Birthday : क्यों सोनिया के घरवाले राजीव गांधी के साथ शादी से हिचक रहे थे, नहीं चाहते थे कि ये रिश्ता आगे बढ़े Saanp Ki Kenchuli : सांप की केंचुल रंगीन नहीं बल्कि पारदर्शी क्यों, घर में इसे रखना अच्छा क्यों माना जाता है Ragini Khanna Birthday : जानिए कहां गुम है गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, कभी छोटे पर्दे पर करती थीं राज Leopards Love Snake Meat : सांप खाना क्यों पसंद करते हैं चीता? क्या नहीं होता बॉडी पर जहर का असर? जानें शॉकिंग Facts