Sheikhpura news: छेड़खानी और जानलेवा हमले सहित अन्य संगीन मामलों के 9 फरार आरोपियों के पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार , 7 वर्षों से सभी चल रहें है फरार
शेखपुरा। छेड़खानी और जानलेवा हमले सहित अन्य संगीन मामलों में फरार चल रहे 9 आरोपियों के घरों के ऊपर कोरमा थाना पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई पुलिस ने मुरारपुर गांव में की। कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा सब इंस्पेक्टर जगन्नाथ महतो ने संयुक्त रूप में की इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के 9 अपराधी अलग -अलग तीन संगीन मामलों में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा है।
हालांकि पुलिस ने उन सबों की गिरफ्तारी हेतु कई बार छापामारी की। लेकिन उन सबों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण कोर्ट के आदेशों के आलोक में कुर्की जब्ती के पूर्व सभी फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद भी यही आरोपी गण कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नही करते है।
तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। जिन फरार अपराधियों के घरों के ऊपर इश्तेहार पुलिस द्वारा चिपकाया गया उसमे वर्ष 2017 से संगीन मामलों के आरोपी महेश्वर राम , राज कुमार राम, मणिकांत राम, जितेंद्र राम, देवनन्दन राम, मंटू राम, कौशल राम , हरिशंकर राम , डीपल राम का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहे सभी आरोपी गण इस इलाके के कुख्यात शराब तस्कर हैं।