ताज़ा खबरें

Sukhdev Singh Gogamedi murder case : राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,वीडियो हुआ वायरल ।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को आज राजधानी जयपुर में गोलियों से भून डाला। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुखदेव सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाई फिर भाग निकले। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई है। हत्या की जिम्मेदारी उनके श्याम नगर स्थित उनके आवास पर मारी गई है। इस गोली कांड के बाद मेट्रो मांस अस्पताल पर काफी भीड़ लग गई है। हालात को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

सुखदेव सिंह गोगामेडी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हैं। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष है। वह फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से खास चर्चा में आए थे। इन मसलों को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे।

कहां जा रहा है कि घर में खुद कर अज्ञात चार बदमाशों ने फायरिंग की है करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी गोगामेडी का सुरक्षा कर्मी भी गोली चलाते हुए एक हमलावर को मार गिराया जिसका नाम नवीन सेखावत है।

Sukhdev Singh Gogamedi murder case: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Sukhdev Singh Gogamedi murder case: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

कहां जा रहा है कि घर में घुसकर चार बदमाशों ने फायरिंग की है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारी गई गोली में गैंगमैन नरेंद्र को भी गोली मारी। श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज पड़ताल में जुटी हुई है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना बताई जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी। मामले को लेकर जयपुर पुलिस ज्ञापन भी दिया था। पुलिस एक्शन के मोड पर आ गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

सुखदेव सिंह को गोली मारने के बाद इसकी खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई। हालात को देखते हुए पूरे जयपुर शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी अलर्ट कर दिया गया। हमलावर कौन थे और कहां से आए थे इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि गोगामेड़ी पिछले काफी समय से सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती