ताज़ा खबरें

Vande Bharat Express: दुनिया भर में बज रहा वंदे भारत एक्सप्रेस का डंका, रेलवे एक्सपोर्ट की तैयारी में जूटा

देश की सबसे प्रीमियम और पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की मांग अब भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन के लिए कई देशों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है। एक्सपर्ट की माने तो कम कीमत और खास कई खासियत के कारण वंदे भारत का डंका विदेश में भी बजने लगा है। वैसे इसका एक्सपोर्ट कब से किया जाएगा यह अभी तय नहीं है। पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। अभी देश में 34 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है और अब इसका स्लीपर वर्जन बनाने पर भी काम चल रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार चिली जैसे देशों से भी इस ट्रेन के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी रेलवे की प्राथमिकता घरेलू डिमांड पूरी करने की है। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस तेजी से लोकप्रिय हो रही है और कई रूट पर इसे चलाने की मांग बढ़ रही है। अभी इसे केवल शताब्दी के रुट पर चलाया जा रहा है। पर जल्द ही इसे राजधानी के रुट पर चलाने की भी तैयारी हो रही है।

Vande Bharat Express: दुनिया भर में बज रहा वंदे भारत एक्सप्रेस का डंका, रेलवे एक्सपोर्ट की तैयारी में जूटा
Vande Bharat Express: दुनिया भर में बज रहा वंदे भारत एक्सप्रेस का डंका, रेलवे एक्सपोर्ट की तैयारी में जूटा

एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अमेरिकी देश चली में वंदे भारत के डिजाइन में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि अभी यह पूछताछ शुरुआती स्तर पर है। और वहां से ऑर्डर मिलने में कुछ समय लग सकता है। यह देखना सुखद है कि दुनिया भर में कई देश हमारे स्वदेशी डिजाइन में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भारत का फोकस खास कर अमेरिका और लैट्रिन अमेरिका जैसे देशों पर है। इसकी वजह यह है कि इन देशों में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव डिमांड में है। अभी जो बंदे भारत बनाई गई है वह ब्रांड- गेज के लिए फिट है। लेकिन स्टैंडर्ड गेज के लिए इसमें बदलाव की जरूरत होगी। दुनिया के कई देशों में स्टैंडर्ड गेज का इस्तेमाल होता है।

रेलवे की एक्सपोर्ट कंपनी राइट्स के पास 2,100 करोड रुपए के आर्डर है। श्रीलंका के लिए 1,400 करोड रुपए के रोलिंग स्टॉक का आर्डर मिला है। जबकि अफ्रीकी देश मोजांबिक से 700 करोड रुपए का ऑर्डर हासिल हुआ है। श्रीलंका को 8 सेट डीएमयू, 10 ब्रॉड गेज लोकोमोटिव्स और 160 कोच दिए जाने हैं। हाल में राइट्स को बांग्लादेश रेलवे के लिए कोच सप्लाई करने के ऑर्डर में एल 1 घोषित किया गया है। यह आर्डर 1000 करोड रुपए का है। भारत साथ ही अगले तीन से पांच साल में हो फोज्ड व्हील के एक्सपर्ट की तैयारी में है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती