ताज़ा खबरें

Budget For UP Mandir : अयोध्या विकास के लिए 100 करोड़ की सौगात, बनारस, मथुरा वहीं, प्रयागराज महाकुंभ को 2500 करोड़

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश सरकार का साल 2024-2025 का बजट विधानसभा में पेश किया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस साल 736437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में यूपी सरकार ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। साथ ही धार्मिक महत्व वाले शहर को भी बड़ी सौगात दी है इसमें प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा बनारस शामिल है।

1.प्रयागराज -गंगा एक्सप्रेस में परियोजना के लिए 2057 करोड़ 76 लाख रुपए का ऐलान किया गया। यह वर्तमान साल की तुलना में दो गुने से ज्यादा है।

UP Budget
अयोध्या विकास के लिए 100 करोड़ की सौगात

. महाकुंभ मेला साल 2025 का विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ भव्य आयोजन के लिए 2500 करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

2.अयोध्या – अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बजट में डेढ़ सौ करोड़ का प्रावधान है। अयोध्या में ’महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम’ का विकास किया गया है। अयोध्या में एयरपोर्ट की स्थापना एवं विस्तार हेतु 150 करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

. अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

. अयोध्या के सर्वांगीण विकास हेतु 100 करोड रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

3.वारणसी -वाराणसी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए 400 करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

-वाराणसी शहर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

-वाराणसी एवं अन्य शहरों में रोप -वे सेवा विकसित किए जाने हेतु 100 करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • जनपद वाराणसी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना के लिए भूमि क्रय हेतु 150 करोड रुपए का बजट प्रस्तावित है।
Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती