District Court: कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने जिले के अधिवक्ताओं को दी बधाई
शेखपुरा। कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मो शब्बर रसीदी और उनकी बेगम गजाला अफरिन ने जिले के अधिवक्ताओ को नए साल का मुबारकबाद दिया है। इस संबंध मे जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह और संयुक्त सचिव चन्द्रमौली प्रसाद ने उन्हे यहाँ के अधिवक्ताओ को आत्मीयता से याद करने के लिए उन्हे धन्यवाद देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।
इस संबंध मे प्राप्त जानकारी मे बताया गया कि न्यायमूर्ति अपने व्यस्तम कार्यक्र्म के बीच यहाँ के अधिवक्ताओ को क्रिसमस और नए साल का मुबारकबाद देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के नए शिखर छूने की कामना की है। गौरतलब है कि कोलकता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मूलत नगर क्षेत्र शेखपुरा के वाजिदपुर के रहने वाले हैं। विधि व्यवसाय का कार्य यहाँ से ही शुरू करने वाले शब्बर रसीदी आज देश के प्राचीनतम उच्च न्यायालय कोलकाता मे न्यायमूर्ति के पद को सुशोभित कर रहे हैं।