शेखपुरा न्यूज़

Hathiyama thana: छिनतई और महिला के साथ छेड़खानी के मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे आरोपी रंजीत सिंह गिरफ्तार

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर सदर प्रखंड के हथियावा गांव में पुलिस छापामारी कर छिनतई और महिला के साथ छेड़खानी के मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व हाथियावा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने की।

Hathiyama thana: छिनतई और महिला के साथ छेड़खानी के मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे आरोपी रंजीत सिंह गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी रंजीत सिंह

गिरफ्तार फरारी गांव के भागीरथ सिंह का पुत्र बताया गया है।इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध महिला के छेड़खानी ,छिनतई और मारपीट जैसा आरोप है। पिछले 4 साल से आरोपी फरार चल रहा था।

हालंकि इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस कई बार प्रयास की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी न होने के कारण सिविल कोर्ट शेखपुरा द्वारा इसके विरुद्ध लाल वारंट यानी स्थाई वारंट जारी करते हुए भगोड़ा घोषित किया गया था।उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह घर में ही छुपा है।सूचना मिलने के बाद उसके घर की घेराबंदी कर धर दबोचा गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लाल वारंटी को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

असली सोना, बनारसी दुपट्टा और कच्छ का स्टाइल…बेहद खास है राधिका मर्चेंट का विदाई लहंगा कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता