Hathiyawa Police Station : भाभी और भतीजा को मारपीट कर किया घायल
शेखपुरा। गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव में बच्चों के बीच उत्पन्न विवाद का मामला तूल पकड़ लिया। एक पक्ष के लोगो के द्वारा एक 4 वर्षीय बालक के साथ मारपीट करने से मना किए जाने पर आग बबूला होकर दूसरे पक्ष के लोगो ने हमला बोलकर दो लोगो को बुरी तरह घायल कर दिया।
मारपीट की घटना में घायल मां और बेटा को आनन फानन में ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलो की पहचान राजोपुर गांव निवासी कृष्ण पासवान की 36 वर्षीय पत्नी रीना देवी तथा 14 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है।
घायलों का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। इस बाबत घायल महिला ने बताया कि इस घटना को उसके देवर बलराम पासवान तथा उसकी पत्नी और अन्य ने मिलकर लाठी डंडों से वार कर अंजाम दिया। महिला ने बताया कि उसका छोटा बेटा देवर के बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान देवर ने मेरे बेटा की पिटाई कर दी। जिसका विरोध करने पर उनलोगो ने अंजाम दिया।
इस बाबत हथियावा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में एक लिखित मिलने के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके देवर सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।