India alliance : केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकाला रोष पूर्ण जुलूस
शेखपुरा। भाजपा सरकार के द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से 143 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला। साथ ही जिला मुख्यालय के ।
इसको लेकर जिला मुख्यालय तक जुलूस में शामिल विभिन्न दलों के कार्यकर्ता गण केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक पहुंचे। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे जिला राजद जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह , सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यजीत कुमार,सीपीआई माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय ,सीपीएम के जिला सचिव बीरबल शर्मा सीपीआई सहायक जिला सचिव धर्मराज कुमार गुलेश्वर यादव वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद शिवबालक सिंह ,रमाशंकर सिंह अधिवक्ता, निधीश कुमार गोलू ,जीशान रिजवी धुरी पासवान,युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय यादव , माले नेता कमलेश प्रसाद , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मुखिया मनोज यादव , प्रखंड अध्यक्ष चेवाडा जनार्दन यादव , जिलाध्यक्ष महिला धनवंती देवी, समेत सैकड़ों महागठबंधन (इंडिया) के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।