ताज़ा खबरें

India Maldives Row : लक्षद्वीप के मिनीकॉय द्वीप पर फॉरवर्ड फाइटर एयरबेस बनाएगा भारत

भारतीय वायु सेना लक्षद्वीप द्वीप समूह से मिनिकॉय द्वीप पर फॉरवर्ड फाइटर एयरबेस बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वायु सेना ने प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा है। मिनिकॉय द्वीप समूह के पास भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी तैनात है। यहां फाइटर बेस बनाने से समुद्री मार्गों की सुरक्षा के साथ रणनीति रूप से अरब सागर क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा।

भारतीय वायु सेवा का फॉरवर्ड फाइटर एयरबेस बनाना पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की रणनीति का हिस्सा है जनरल रावत मालक का क्षेत्र में भारत का बजट से चाहते थे और इसके लिए उन्होंने बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार दीप समूह के वायु सेवा और नौसेना के अड्डों को अपग्रेड करने की तैयारी की थी।

पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप समूह की यात्रा के बाद पूरे विश्व में चर्चा का केंद्र बन गया है। राजनीतिक से लेकर कूटनीति तक की चाल बदल गई। आंखें तरेरने वाला मालदीव अब मान मनौव्वल कर रहा है। मालदीव नेताओं की टिप्पणी पर उन पर ही भारी पड़ने लगी है।

मिनीकॉय द्वीप लक्षद्वीप का सबसे दक्षिणी द्वीप है। कोच्चि के दक्षिण पश्चिम में यह 398 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह द्वीप 4.80 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह सबसे व्यस्त जहाजी मार्ग 90 चैनल के पास स्थित है। यह मालदीव के सबसे उत्तरी द्वीप से महज 130 किलोमीटर दूर है। यहां पश्चिमी किनारे पर बड़ा लैगून है।

सुहेली पार द्वीप और मिनिकॉय के बीच 200 किलोमीटर चौड़ा 9-डिग्री चैनल है। इसके माध्यम से ही यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तरी एशिया के जहाज परिवहन हो रहा है। यह श्रीलंका और दक्षिण हिंद महासागर सहित मलक्का का जलडमरुस्थल मध्य की तरफ जाने के लिए बहुत ही प्रमुख समुद्री मार्ग है। स्वेज नहर और फारस की खाड़ी जाने वाले जहाज को भी यहीं से होकर गुजरना होता है।

पहले यहां भारतीय तटरक्षक बल एयरफील्ड बनाने की तैयारी की थी। अब यहां भारतीय वायु सेना हवाई क्षेत्र बनाएगी। हवाई अड्डा बनने के बाद क्षेत्रीय पर्यटन सहित रक्षा बलों की निगरानी क्षमता बढ़ जाएगी। चीन और पाकिस्तान की जहरीली नजरों पर नजर रखी जा सकेगी।

मिनीकॉय द्वीप पर बनाए जाने वाला यह फाइटर बेस दुश्मनों से निपटने में सहायता करेगा। इसके साथ ही भारत को 7500 किलोमीटर लंबी भारतीय तट रेखा को बाहरी खतरे से बचाने में मदद करेगा। अरब सागर और हिंद महासागर की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगा। भारतीय सशस्त्र बलों की पहुंच और वर्चस्व हिंद महासागर में और हो जाएगी।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती