स्नेक फैक्ट्स

Indian Cobra Vs King Cobra: इंडियन कोबरा और किंग कोबरा में क्या अंतर, कौन है ज्यादा खतरनाक, एक दूसरे के काटने पर क्या होगा परिणाम

आज के समय में इंटरनेट पर सांपों के वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। लोग सांपों के बारे में जानना तथा देखना काफी पसंद करते हैं। इन वीडियो में कई प्रजाति के सांप आपको देखने को मिलते हैं। जिनमें से कुछ इंडियन कोबरा होते हैं तो कुछ किंग कोबरा भी होते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इन दोनों में क्या अंतर होता है। कई लोगों ने यह सवाल किया है कि इन दोनों में सबसे खतरनाक कौन सा सांप होता है। एक इंटरनेट यूजर ने ये सवाल किया है कि यदि यह दोनों सांप एक दूसरे को काट लेते हैं तो इसका परिणाम क्या होगा। इन सभी सवालों के जवाब हम आपको बताने जा रहे हैं।

किंग कोबरा का आकार इंडियन कोबरा से बड़ा होता है। इसके वजन की अगर हम बात करें तो यह 7 से 8 किलोग्राम का होता है। इसकी लंबाई 19 फीट तक हो सकती है। वही इंडियन कोबरा का वजन 3 किलो तक होता है और इसकी लंबाई 7 फीट तक हो सकती है। किंग कोबरा हल्के भूरे रंग के होते हैं तथा इनके शरीर पर हल्के पीले रंग की धारियां होती है। इनका सर काले रंग का होता है।

इसके सर के पीछे का हुड का चिन्ह भी देखने को मिलता है। किंग कोबरा में इतना जहर होता है कि वह 11 लोगों को मौत की नींद सुला सकता है। वही इंडियन कोबरा में 10 लोगों को मारने की क्षमता होती है। यह प्रति साल लगभग 15000 लोगों को मारता है। इसलिए इसको किलर स्नेक भी कहा जाता है। यह ऊंचाई वाले स्थान तथा रेगिस्तानों को छोड़कर भारत के सभी जंगलों तथा खेतों में आसानी से मिल जाता है। किंग कोबरा के दांत 0.5 इंच के तथा इंडियन कोबरा के दांत 0.3 इंच के होते हैं।

मान लीजिए कि किंग कोबरा की लड़ाई यदि इंडियन कोबरा से होती है तो किंग कोबरा सांप के जीतने के चांस सबसे अधिक होंगे। इसका कारण किंग कोबरा का बड़ा आकार बड़े दांत तथा अधिक शक्तिशाली होना है। इंडियन कोबरा का वैज्ञानिक नाम नाजा होता है। लड़ाई के दौरान यदि दोनों सांप एक दूसरे को काट लेते हैं तो दोनों सांपों की मृत्यु हो जाएगी। भले ही किंग कोबरा कुछ समय जीवित रहे लेकिन उसकी मौत होना तय है।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती