Karande thana: वाहन मालिक को घेरकर लोहे के रॉड से वार कर किया घायल
चेवाड़ा। प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव स्थित दुर्गा स्थान के निकट एक पक्ष के लोगो ने लोहे के रॉड से वार कर एक वाहन मालिक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वाहन मालिक को ग्रामीणों ने आनन – फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल की पहचान कुरमुरी गांव निवासी रामाशीष यादव के 34 वर्षीय पुत्र उदय यादव के रूप में पहचान की गई।
घायल युवक के परिवार वालों ने बताया कि घायल उदय यादव अपने सवारी गाड़ी से इलाके के यात्रियों को ढोकर किराए पर बाजार पहुंचाया करता है। जबकि घटना को अंजाम देने वाले दबंग किस्म के राम प्रसाद यादव और अरविंद यादव सहित अन्य बल पूर्वक अपने मैजिक वाहन पर यात्रियों को बैठाकर ढुलाई कर लिया करता है। दोनो वाहन गांव के दुर्गा स्थान से खुलती है।
इसी विवाद को लेकर राम प्रसाद यादव और उसके 4 पुत्रों ने मिलकर युवक को घेरकर घटना को अंजाम दिया। घायल युवक की हालत नाजुक बताई गई है। उधर दूसरे पक्ष के लोगो के भी इस घटना में घायल होने की सूचना मिली है।इस बाबत करंडे थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष राम बाबू प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।