शेखपुरा न्यूज़

Kosumbha Police OP: बच्चों के बीच खेलने के दौरान विवाद तूल पकड़ा,महिला और 2 बच्चों को मारपीट कर किया घायल, घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में कराया भर्ती

शेखपुरा। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा पुलिस ओपी क्षेत्र के देवले गांव में बच्चों के बीच खेलने के दौरान उत्पन्न विवाद का मामला तूल पकड़ लिया। इसी कड़ी में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष की एक 36 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना में बुरी तरह घायल महिला और दोनो बच्चों को ग्रामीणों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।

Kosumbha Police OP: बच्चों के बीच खेलने के दौरान विवाद तूल पकड़ा,महिला और 2 बच्चों को मारपीट कर किया घायल, घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में कराया भर्ती
महिला और 2 बच्चों को मारपीट कर किया घायल

जहां घायलों की पहचान देवले गांव निवासी महेंद्र चौधरी की पत्नी कंचन देवी , महिला को 13 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी तथा 10 वर्षीय पुत्र शेषनाग कुमार बताया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस बाबत घायल महिला ने बताया कि उसका पति मछली बेचने का कार्य करता है। जो कि घर से बाहर रहता है। उसके घर के सामने के पड़ोसी अर्जुन रविदास काफी दबंग किस्म का व्यक्ति है। पिछले दो साल में तीन बार मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

बीती शाम उसके पुत्री काजल कुमारी ने उसके छोटा पुत्र के साथ मारपीट की थी। इस बात की शिकायत आज मंगलवार को जब किया तो उसके परिवार के लोग आग बबूला हो उठे और लाठियों से वार कर हमलोगो को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने में अर्जुन रविदास और उसका पुत्र गुलशन कुमार तथा पुत्री शामिल थी। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर दिनेश्वर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती