शेखपुरा न्यूज़

Sheikhpura Crime News : दिन दहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर ब्यूटी पार्लर संचालिका को जान से मारने का प्रयास, घायलावस्था में सदर अस्पताल में कराया भर्ती

शेखपुरा। सोमवार को दोपहर बाद शहर के अति व्यस्ततम महात्मा गांधी मार्केट ,बंगाली पर स्थित एक लेडीज ब्यूटी पार्लर में घुसकर 3 की संख्या में बुर्का पहन रखे बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में आसपास के दुकानदारों ने घायल ब्यूटी पार्लर संचालिका को खून से लथपथ अवस्था में इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया।

जहां महिला की पहचान शहर के गोला रोड निवासी रणजीत कुमार साव की 30 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में की गई। महिला की हालत नाजुक बताई गई है। सूत्रों ने बताया कि महिला हर दिन की भांति अपने ब्यूटी पार्लर दुकान में थी। तभी बुर्का पहने हुए महिला के वेशभूषा में 3 बदमाश ब्यूटी पार्लर में अंदर आ घुसे और दुकान में अकेली महिला के गर्दन में बिजली का कवर वाले तार से गले में फांसी का फंदा लगाकर खीच दिया।

साथ दुकान में रखे कैची से संचालिका के सिर,चेहरा , गर्दन, सीना सहित शरीर के अनेकों स्थान पर घोप कर बुरी तरह घायल कर दी। घटना के दौरान संचालिका बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे अपराधी गण मृत समझकर भाग निकले। कुछ देर बाद महिला को होश आने पर कराहने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचते ही सभी हतप्रभ रह गए। दुकान का फर्श खून से सना था।

फौरन इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इस बाबत एएसआई ने बताया कि आसपास के लोगो के मुताबिक तीन की संख्या में बदमाशों में एक सलवार शूट में महिला और 2 बुर्का में महिला ब्यूटी पार्लर में प्रवेश की थी। उन्होंने बताया कि घायल महिला के ऊपर जान मारने की नीयत से हमला किया गया है। भले वो बच निकली।

उन्होंने कहा कि महिला की हत्या का प्रयास किया जाना जांच का विषय है। जांच के दौरान बात खुलकर आयेगी।फिलहाल महिला कुछ बोलने की स्थिति में नही है।उन्होंने बताया कि आज पार्लर में काम करने हेतु आने वाली एक दो स्टाप भी नही पहुंची थी। इसलिए संचालिका दुकान में अकेली थी।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती