शेखपुरा न्यूज़

Love-Kush Rath Yatra: लव -कुश रथ का शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह – जगह किया भव्य स्वागत,22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में लेगा भाग

शेखपुरा। बिहार प्रदेश लव-कुश रथ यात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा गत 2 जनवरी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह रथ बिहार प्रदेश के सभी जिला से भ्रमण कर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेगा। रविवार को लव – कुश रथ विभिन्न जिलों से होकर चेवाड़ा की रास्ते इस जिला में प्रवेश किया।

Love-Kush Rath Yatra: लव -कुश रथ का शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह - जगह किया भव्य स्वागत,22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में लेगा भाग
फोटो -4 रथ यात्रा का स्वागत करते भाजपा के लोग

इस जिला में रथ के पहुंचने पर रथ का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जमुई और शेखपुरा जिला के सीमा पर अवस्थित शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र के चेवाड़ा मंडल के लहना गांव में पार्टी जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार बिन्द , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा , जिला महामंत्री मणीकांत, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, मोहन सिंह, मनोज चौहान रंजीत साव फुलचंद कुशवाहा, मंटु चौरसिया, मदन केवट, बलराम आनन्द ,अमित कुमार, भुपेश कुमार, चंदन कुशवाहा एवं सैकड़ों की संख्या लोग रथ के अंदर रामलला की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाये। साथ ही रथ पर आए लोगो का स्वागत किया। बाद में लव – कुश रथ जिले के शेखपुरा और बरबीघा होते हुए नालंदा जिले की ओर प्रस्थान कर गया। नालंदा प्रस्थान करने के दौरान कमासी मोड पर भी रथ का भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। नालंदा के राजगृह में आज प्रवास करेगा।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती