शेखपुरा न्यूज़

Bigha village News : बतख मारने के विवाद में बाप – बेटी को मारपीटकर किया घायल

बरबीघा। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव में बतख मार दिए जाने के विवाद में एक पक्ष के लोगो ने राम जतन पासवान और उसके 14 वर्षीय पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना घायल बाप बेटी को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया।

घायल की शिकायत पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गोरे पासवान , दिलखुश पासवान तथा अशोक पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनो पक्ष आपस में एक ही परिवार के लोग हैं।

असली सोना, बनारसी दुपट्टा और कच्छ का स्टाइल…बेहद खास है राधिका मर्चेंट का विदाई लहंगा कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता