रेलवे स्टेशन प्रबंधक की वृद्ध मां का निधन
शेखपुरा। जिले के शेखपुरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक भागवत रविदास की 85 वर्षीय वृद्ध मां जनकवा देवी का गुरुवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। स्व देवी जिले के सामस बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया नीलम देवी की सास थी। जबकि स्व देवी खुद जन वितरण प्रणाली दुकान की विक्रेता थी।
पिछले एक साल से स्व देवी अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन की खबर सुनते ही सैकड़ों लोगो की भीड़ उनके घर के समीप उमड़ पड़ी। पीडीएस दुकान की विक्रेता जनकवा देवी के निधन पर वार्ड आयुक्त रंजन दास सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ और बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।