MLA Chirag Paswan: चिराग पासवान के रोड शो में उमड़ी हजारों की भीड़,एनडीए प्रत्याशी और बहनोई अरुण भारती के पक्ष में मांगा वोट
शेखपुरा। जमुई लोक सभा से क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी और बहनोई अरुण भारती के पक्ष में शुक्रवार की देर शाम लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह निवर्तमान सांसद चिराग पासवान ने शेखपुरा शहर में विशाल रोड शो निकाला। चिराग पासवान के इस रोड शो में भाजपा ,लोजपा ,जदयू और हम पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओ के अलावा हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रत्याशी के पक्ष में निकाले गए रोड शो में उमड़ी भीड़ के चलते शहर में यातायात बाधित हो गई।घंटों शहर में यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया। शहर के पटेल चौक स्थित प्रत्याशी के अरुण भारती के चुनाव कार्यालय से रोड शो का शुभारंभ देर शाम किया गया। रोड शो में चिराग पासवान और अरुण भारती के साथ पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी ,राहुल कुमार ,भाजपा के जिला महामंत्री कारू सिंह ,मनोज कुमार सिन्हा,लोजपा के जिला अध्यक्ष मो इमाम गजाली सहित एनडीए के हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।
पार्टी चुनाव कार्यालय से रोड शो में निकले नेता गन सबसे पहले शहर के पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया। उसके बाद खुले जीप में सवार पूर्व सांसद चिराग पासवान और अरुण भारती शहर के खांड पर ,कटरा चौक होते विभिन्न मुहल्लों में मतदाताओं से वोट मांगा। शहर के मुख्य बाजार से लोजपा का रोड शो गुजरने के दौरान यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया। जहां तहां लोग रुके नजर आए।