शेखपुरा न्यूज़

व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव में राजीव कुमार ने दूसरी बार मारी बाजी

शेखपुरा। शनिवार की देर शाम आज हुए व्यापार मंडल शेखपुरा के चुनाव के अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पारस सिंह को 35 वोट के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत का सेहरा अपने सिर बांध लिया। आज सुबह 7 बजे से जिला मुख्यालय स्थित एक मतदान केंद्र पर कड़ी पुलिस निगरानी के बीच व्यापार मंडल चुनाव का मतदान कराया गया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव में राजीव कुमार ने दूसरी बार मारी बाजी
35 मतों के अंतर से किया पराजित

मुख्य प्रतिद्वंदी पारस सिंह को 35 मतों के अंतर से किया पराजित

मतदान समाप्ति के बाद सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पुलिस की मौजूदगी में आज हुए चुनाव का मतगणना कराया गया। मतगणना उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन और जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफ अंसारी ने अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह की जीत की घोषणा की। साथ ही जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस चुनाव के मतदान में कुल 262 मतदाताओं में 89 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

BDO ने दिया जीत का सार्टिफिकेट,समर्थकों ने दी बधाईयां

मतों की गिनती के दौरान जीत हासिल करने वाले राजीव कुमार को कुल 62 मत मिला। जबकि पराजित प्रत्याशी पारस सिंह को महज 27 मत ही मिला। राजीव कुमार की लगातार दूसरी बार व्यापार मंडल अध्यक्ष पद निर्वाचित होने पर पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह , उदय शंकर ,सुरेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हे बधाइयां दी।साथ ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। चुनाव जीतने के बाद राजीव कुमार जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां आजाद हिंद आश्रम परिसर स्थित पूर्व सांसद राजो सिंह और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की आडमकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती