मनोरंजन

Sanjay Dutt And Sridevi : संजय दत्त के साथ काम करने के ख्याल से भी डर जाती थी श्रीदेवी, ऐसा क्या कर दिया था संजय दत्त ने

श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामियाब अभिनेत्री साबित हुई थी। उन्होंने अपने चार दशक के करियर में, 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इस कारण से उनकी फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ बन गयी थी और उनकी फिल्म इंडस्ट्री ही नही बल्कि शानदार फैन फॉलोइंग भी थी। श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उनको अपने दिलों में बसाये हुए हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक सभी उनके फैंस थे। उनके फैंस लिस्ट में एक नाम संजय दत्त का भी है उन्होंने अपने फैन गिरी में कुछ ऐसा कर दिया था जो आज तक भी याद किया जाता है।

यह कहानी 1983 का है, जब फिल्म हिम्मतवाला की शूटिंग श्रीदेवी कर रही थी जिसमें जितेंद्र कुमार भी थे। तभी संजय दत्त ने अपनी पहली भेंट के समय अपनी चहेती अभिनेत्री श्रीदेवी के होटल के कमरे में नशे की हालत में घुसने का प्रयास किया था। थी।

होटल के कमरे तक पहुँच गए संजय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब संजय दत्त को पता चला कि उसी शहर में शूटिंग हो रही है ,तो वह श्रीदेवी से मिलने उनके होटल के कमरे तक पहुँच गए और का दरवाजा पीटने लगे। वह नशे में डूबे हुए थे, श्रीदेवी ने जब दरवाजा खोला तो उसी हालत में संजय उनके कमरे में घुसने का प्रयास करने लगे। जिससे वो डर के मारे दरवाजा बंद कर लिया।

इस घटना से डर गयी अभिनेत्री

बता दें कि संजय दत्त ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें बिल्कुल भी याद नहीं कि उन्होंने नशे में श्रीदेवी के साथ कैसा व्यवहार किया था। इस घटना ने अभिनेत्री पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा दिया जिसके वजह से वह संजय दत्त के साथ काम करने के ख्याल से भी डर जाती थी।

हालांकि समय के साथ काफी बदलाव आया और फिर दोनों ने एक साथ में काम भी किया। बता दे कि दोनों ने 1993 की रिलीज़ गुमरा में स्क्रीन साझा किया था। हालांकि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो गयी थी, लेकिन आज भी दोनों से जुड़ा यह किस्सा याद है। उस समय इसको लेकर मीडिया में काफी चर्चा भी हुई थी ।

Mouni Roy Pics : Mouni Roy के ये लुक्स सर्दी में बढ़ा देंगे गर्मी, देखें ग्लैमरस तस्वीरें Sonia Gandhi Birthday : क्यों सोनिया के घरवाले राजीव गांधी के साथ शादी से हिचक रहे थे, नहीं चाहते थे कि ये रिश्ता आगे बढ़े Saanp Ki Kenchuli : सांप की केंचुल रंगीन नहीं बल्कि पारदर्शी क्यों, घर में इसे रखना अच्छा क्यों माना जाता है Ragini Khanna Birthday : जानिए कहां गुम है गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, कभी छोटे पर्दे पर करती थीं राज Leopards Love Snake Meat : सांप खाना क्यों पसंद करते हैं चीता? क्या नहीं होता बॉडी पर जहर का असर? जानें शॉकिंग Facts