शेखपुरा न्यूज़

मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, 2 साल तक हुई बात, लड़का के परिवारवालों ने किया शादी से इंकार” पुलिस की पहल पर थाने में मंदिर के निकट रचाई शादी”

शेखोपुरसराय। मिस्ड कॉल से हुई बात के बाद एक लड़के का निकटवर्ती नालंदा जिले की एक लड़की से प्यार हो गया और दोनो के बीच दो साल से प्यार का चक्कर चल रहा था। लड़की और उसके परिवार वाले जब शादी इस लड़के से आपस में रचाने के लिए दबाव बनाई तो लड़का के परिवार वाले शादी करने से साफ इंकार कर दिए।

मामला तूल पकड़ लिया और यह बात शेखोपुर सराय थाने तक पहुंच गई। थाना में नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरचक गांव के भूषण महतो की 21 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी उर्फ रचना बुधवार को स्थानीय थाना पुलिस को एक आवेदन दी।

जिसमे शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी सुखनंदन प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के ऊपर शादी के प्रलोभन देकर शादी करने से इंकार करने का आरोप लगाई। आवेदन मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की पहल पर युवक के साथ उसके परिवार वालों को बुलाया गया। मुकदमें में बुरी तरह फसने का आभास होने के बाद लड़का के परिवार वाले उक्त लड़की के साथ मनीष की शादी कराने पर राजी हो गए।

दोनो पक्ष के द्वारा शादी करने पर राजी होने के बाद थाना परिसर में अवस्थित शिव मंदिर के समक्ष पुलिस की मौजूदगी में लड़का और लड़की का पंडित को बुलाकर विधि विधान के साथ शादी कराया गया। इस मौके पर दोनो पक्ष के बड़ी संख्या में परिवार वाले मौजूद थे।

शादी संपन्न होने के बाद थाने से लड़का पक्ष के लोग नव विवाहिता को अपने गांव बीती देर रात पांची गांव लेकर पहुंचे। इस बाबत एएसआई अजय कुमार ने बताया कि दोनो पक्ष के लोग राजी खुशी से शादी कार्यक्रम में शामिल होने वर वधु को आशीर्वाद दिया। नव दंपत्ति को थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों ने आशीर्वाद किया। इस शादी की चर्चा इलाके में जगह जगह हो रही है।

कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती