ताज़ा खबरेंबिजनेसभारत की खबरें

कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट, मार्च से एरियर का भुगतान,अप्रैल से 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ते का लाभ, अकाउंट में बढ़कर आएगी राशि

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी पेंशनरों के लिए एक गुड न्यूज़ है। राज्य के सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने होली से पहले दो बड़ी सौगात दी है। पहला- एक मार्च से कर्मचारी एवं पेंशनर्स के सैलरी व बकाया का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। दूसरा 1 अप्रैल से कर्मचारियों को चार फ़ीसदी DA की किश्त जारी की जाएगी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सीएम का धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार के इन दो फैसलों से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल का दूसरा 58, 444 रुपए करोड़ का बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिड डे मील वर्कर, मनरेगा मजदूरों और जिला परिषद अध्यक्षो, उपाध्यक्षों सहित पार्षदों पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया। वहीं सरकारी कर्मचारियों के एरियर और DA की अगली किस्त देने का भी घोषणा किया।

बजट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सौगात देते हुए यह ऐलान किया कि कर्मचारी व पेंशनर के वेतन व बकाया का भुगतान 1 मार्च से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। एरियर के भुगतान के लिए पंजाब सरकार ने एरियर नजिन दिया, सभी कर्मचारियों को एरियर मार्च 2024 से मिलेगा। साल 2016 जनवरी से 31 दिसंबर साल 2021 के बीच रिटायर कर्मियों को मार्च से एरियर मिलेगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित बकाया का भुगतान भी किया जाएगा।

इसके अलावा कर्मचारियों को भी 1 अप्रैल से 4% डीए की किस्त जारी की जाएगी। इस पर प्रति साल लगभग 580 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। 1 अप्रैल 2024 के बाद प्रदेश के कर्मचारी अपने सेवा काल में कम से कम दो बार LTC की सुविधा मिलेगी, अभी तक सिर्फ एक बार ही एलटीसी ले सकते थे। 1 जनवरी साल 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों की लीव इनकैशमेंट और ग्रेजुएटी से संबंधित बकाए का भुगतान मार्च 2024 से किया जाएगा।

Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती