वास्तु - शास्त्र

Success Mantra : इन पांच बुरी आदतों से दूर रहते हैं सफल लोग, कामयाबी हासिल करने का है ये सक्सेस मंत्र

आपने अक्सर इस बात पर ध्यान दिया होगा कि सफल लोगों की आदतें आम व्यक्ति की आदतों से थोड़ी अलग होती है। उनकी यही अलग आदत उन्हें दूसरों लोगों की तुलना में ज्यादा सफल बनाती है। सफलता हासिल करने के लिए अक्सर सफल व्यक्ति की अच्छी आदतों पर बात की जाती है। लेकिन आज चर्चा अच्छी आदतों पर नहीं बल्कि उन बुरी आदतों के बारे में करेंगे, जिनसे सफल व्यक्ति कोसों दूर रहते हैं। इन्हीं बुरी आदतों से दूर रहने के कारण से एक आम व्यक्ति भी बड़ी आसानी से अपने लिए सफलता का रास्ता तय कर पता है।

  • काम को टालने की आदत- आपने अक्सर कुछ लोगों को आज का काम कल पर टालते हुए देखा होगा। उनकी यही आदत उन्हें सफलता से कोशों दूर कर देती है। लेकिन सफल व्यक्ति हमेशा अपने रोजाना के काम की एक टू डू लिस्ट बनाकर सबसे पहले जरूरी काम निपटाने की कोशिश करते हैं। उनके जरूरी काम जब तक पूरे नहीं हो जाते तब तक वह अपना अगला काम शुरू नहीं करते हैं।
  • लक्ष्य का साफ ना होना- व्यक्ति को सफल होने के लिए अपने लक्ष्य के प्रति अपना नजरिया साफ रखना चाहिए। हर सफल व्यक्ति सिर्फ इसलिए सफल बन पाता है क्योंकि उसने हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा है। यह ध्यान रखें, जब तक हम यह नहीं जानते कि हमें जीवन में करना क्या है, तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते।
  • जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाना- आम व्यक्ति जब उसे दी हुई कोई जिम्मेदारी नहीं निभा पाता है तो उसे नहीं करने के बहाने बनाने लगता है। पर सफल लोग कभी भी अपनी जिम्मेदारियां से नहीं भागते हैं। इसके विपरीत वह हमेशा अपने जिम्मेदारियां को समय पर पूरा करने की कोशिश करते हैं।
  • दूसरों की बातों को काटना- एक सफल व्यक्ति हमेशा दूसरों के सामने अपनी बात अच्छी तरह रखने के साथ दूसरों की बातों को भी ध्यान से सुनने का गुण रखता है। सफल व्यक्ति डिस्कशन में भाग लेते समय सामने वाले को सुनने के साथ अपनी बारी आने का इंतजार भी करता है। सभी सफल लोग हमेशा दूसरों को सुनना पसंद करते हैं। वह कभी भी दूसरे की बातों को बीच में नहीं काटते हैं।
  • गलती स्वीकार नहीं करना- गलती करना हर व्यक्ति के स्वभाव में शामिल है। पर सफल व्यक्ति गलती करने पर तुरंत उसे स्वीकारते हुए उसे भविष्य के लिए सबक लेता है। लेकिन आम लोग अपनी गलतियों का दोष दूसरे के सिर पर डालकर खुद को समझदार समझने लगते हैं।
Advertisement
कितनी है एक कप चाय की कीमत? एक दिन में इतना पैसा कमाता है Dolly चायवाला? अगर आपको सांप डस ले तो भूलकर भी ना करें ये 6 काम जैकलिन फर्नांडीज ने रेड रिविलिंग ड्रेस में उड़ाए लोगों के होश बिना मेकअप पति संग बच्चों के स्कूल पहुंची ईशा अंबानी, पहना था इतना सस्ता कुर्ता इंटरनेट से पहले बच्चे ऐसे करते थे मौज-मस्ती